Bikaner Bikaner District Rajasthan

मां की आरती और पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में हजारों महिलाएं व पुरुष दे रहे पाठात्मक आहूति

मां की आरती और पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में हजारों महिलाएं व पुरुष दे रहे पाठात्मक आहूति
बीकानेर । सुजानदेसर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में एक ओर इक्कीस वैदिक ब्राह्मण पंचागकर्ता पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में निरन्तर एकाकार होकर पाठात्मक सतचंडी यज्ञ में मंत्रों की आहूति दे रहे हैंं, वहीं हजारों महिलाएं व पुरुष भी प्रतिदिन मंत्रो का उच्चारण कर सहभागी बन रहे हैं। हाथ में माता के पाठ की किताब लिए और कोई मोबाइल से पाठ पढ़ते हुए अपनी हाजिरी माता के चरणों में लगाई । आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि सुबह सर्वप्रथम माता की आरती के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ और शाम को मेजबान गोपाल गहलोत परिवार द्वारा देश में अमन-चैन, सुख-शांति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर महाआरती की गई। इस दौरान आसपास के क्षेत्र सहित दूर दराज से भी श्रद्धालु महिलाएं व पुरुषों का आगमन हो रहा है। सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में यह क्रम पिछले छह दिनों से निरन्तर चल रहा है। गोपाल गहलोत ने शनिवार को मंदिर प्रांगण में कन्याओं का प्रक्षालय किया। तिलक लगाकर अपने हाथों से उपहार दिए और भोजन करवाया। शाम को भजन संध्या में प्रतिष्ठित गायक कलाकारों ने माता के समधुर भजनों की प्रस्तुती दी। भुवनेश तंवर ने बताया कि यह आयोजन 1अक्टूबर की शाम को महाप्रसादी के साथ संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *