

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद
बीकानेर। बीकानेर से करीब 17 किलोमीटर दूर पुल के पास बटुक भैरव सेवा दल की ओर से दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा दल द्वारा पिछले पांच वर्षों से निरंतर यह सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। सेवा शिविर की जानकारी देते हुए महावीर मौसूण ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की सेवा संचालित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिविर में पहुंचकर सेवा का लाभ लिया। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिमय भजनों का आनंद लिया और वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में सेवादारों ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजन में मोहनलाल मौसूण, दिनेश भार्गव, संदीप सिंह शेखावत, किशोर सिंह राजपुरोहित, लालचंद भार्गव, सुमित शर्मा, जितेश, श्रीकिशन, शंकरलाल सोनी, भागीरथ राजपुरोहित, भवानी, प्रशांत अग्रवाल, गोपाल सोनी, जगमाल सिंह भाटी, महेन्द्र रांका, मनीष जोशी, नन्दकिशोर सुथार, निरंजन सिंह राजपुरोहित, नारायण, राजकुमार, शंकरलाल, विनोद सोनी, शिवशंकर सोनी, मनोज सोलंकी, महेन्द्र सोनी, मधु सोनी, अभिषेक भटनागर, अनिल, भवानी सिंह, लाल सिंह, मधुसूदन जोशी सहित अनेक सेवादारों का सहयोग रहा।
