Bikaner Bikaner District Rajasthan

पूनरासर में इस बार 60वां अखंड रामायण पाठ होगा, तैयारियां शुरू

पूनरासर में इस बार 60वां अखंड रामायण पाठ होगा, तैयारियाँ शुरू
बीकानेर। पूनरासर पारायण समिति, बीकानेर द्वारा इस बार मेले पर 60 वां अखंड रामायण का पाठ होगा। यह समिति पिछले 60 सालों से पूनरासर निज मंदिर के पास मानस चौकी पर अखंड रामायण के पाठ करती आ रही है। इसमें बीकानेर शहर सहित जिले भर के मानस प्रेमी अखंड रामायण पाठ में शामिल होंगे यह सभी मानस प्रेमी लगातार दो दिनों तक रामचरितमानस के विभिन्न कांडों का सस्वर संगीत के साथ वाचन करते हैं।
पूनरासर पारायण समिति, बीकानेर की बैठक मुख्य कार्यालय अंत्योदय नगर में हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ मानस पाठी भंवर पुरोहित ने की। बैठक में इस बार पूनरासर मेले पर आयोजित किए जाने वाले अखंड रामायण पाठ को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
सचिव रामचन्द्र आचार्य ने समिति के द्वारा पूनरासर में 60वे अखंड रामायण पाठ की आरंभिक तैयारियों पर प्रकाश डाला। समिति के वित्त सचिव महेंद्र चूरा (ब्।) ने मेले में खर्च व इसके साथ नये सदस्यों को जोडने का प्रस्ताव रखा ताकी समिति के व्यवस्थाओं को खूब सुव्यवस्थीत ढंग से चलाया जा सके।
नरेश पुरोहित को बनाया संयोजक
बैठक में मानस चौकी पर पाठ व्यवस्था के लिए वरिष्ठ मानस पाठी नरेश पुरोहित को संयोजक मनोनीत किया गया। अब अखंड रामायण के पाठ मानस चौकी पर पुरोहित के दिशा निर्देशन में आयोजित होंगे।
29 व 30 अगस्त को होंगे रामायण पाठ
श्री पूनरासर पारायण समिति के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि अखंड रामायण पाठ लगातार दो दिन जारी रहेंगे। यह पाठ 29 अगस्त को प्रातः वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू किए जाएंगे उन्होंने बताया कि इसके लिए समिति के पदाधिकारी 28 अगस्त को ही पूनरासर में पहुंच जाएंगे तथा वहां पाठ से पूर्व की तैयारी को संपूर्ण करेंगे। व्यास ने बताया कि 29 अगस्त को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश पूजन, नौ ग्रह पूजन, तथा राम-जानकी के साथ हनुमान पूजन व आरती होगी और उसके पश्चात अखण्ड रामचरित मानस पाठ का श्रीगणेश किया जाएगा। पाठ की पूर्णाहुति 30 अगस्त को शाम 6 बजे बाद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *