Bikaner Bikaner District Rajasthan

निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण
बीकानेर। सी एम मूंधड़ा फाऊंडेशन के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा एवं किशन मूंधड़ा ने ट्रस्ट द्वारा बालिका शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा ने बताया कि बनने वाला छात्रावास पूर्णतया दिव्यांग बालिकाओं के अनुरूप हो इसके निर्माण तथा स्वरुप में किसी भी प्रकार की कौताही ना बरती जाए। दिव्यांग बालक एवं बालिकाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर सब का मन मोहा। इस अवसर पर अनंतवीर जैन, बाबूलाल सांखला, अल्ताफ अहमद खान, नवाब अली, आनंद पारीक, देवकिशन यादव, राजदीप यादव, मयंक स्वामी, सलीम, मंजू यादव, वीणा शर्मा, मोनिका पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *