Rajasthan

हज यात्रा-2025 के लिए तीसरी किस्त 3 अप्रैल तक होगी जमा

हज यात्रा-2025 के लिए तीसरी किस्त 3 अप्रैल तक होगी जमा
जयपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा सूचित किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर से हज-2025 पर जाने वाले सभी हाजियों को तीसरी किस्त की राशि ₹57,500/- प्रति हज यात्री के रूप में 3 अप्रैल 2025 तक जमा करनी होगी।इसके अतिरिक्त, यदि हज आवेदन करते समय हज कमेटी के माध्यम से कुर्बानी का विकल्प चुना गया है, तो ₹16,600/- की अतिरिक्त राशि भी जमा करनी होगी। इस प्रकार, कुर्बानी सहित कुल राशि ₹74,100/- 3 अप्रैल 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के खाते में जमा करना अनिवार्य है। जो शिशु (इन्फेंट) यात्रा प्रारंभ करने के दिन 2 वर्ष से कम आयु का होगा, उसके लिए ₹15,750/- प्रति शिशु की राशि भी जमा करानी होगी। साथ ही, जिन हज आवेदकों पर पहले से कोई बकाया राशि है, उन्हें वह भी इस किश्त के साथ निर्धारित तिथि तक जमा करनी होगी। यह अवश्य ध्यान रखें कि हज अदायगी की पूरी राशि निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करने पर यात्रा रद्द कर दी जाएगी और प्रतीक्षा सूची के आवेदकों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *