Bikaner Bikaner District Rajasthan

राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली 29 अक्टुबर से शुरू

राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली 29 अक्टुबर से शुरू
बीकानेर। वर्ष 2025-26 के लिए भर्ती क्षेत्र, राजस्थान की तीसरी सेना भर्ती रैली सेना भर्ती कार्यालय, कोटा द्वारा महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम, नयापुरा, कोटा में 29 अक्टूबर से 06 नवम्बर 2025 राजस्थान के 18 जिलों, अर्थात बीवर, भीलवाडा, बूंदी, बांसवाडा, बरन, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, दौसा, झालावार, करौली, कोटा, पाली, प्रताभ्गढ़, राजसमन्द, सालुम्बर, सवाई माधोपुर, टॉक, उदयपुर के लियें होगी आयोजित की जायेगी। कॉमन एंट्रेन्स एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मेदवारो में से चुने गए उम्मेदवारों को इस रैली के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्‌समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये काल- अप जारी किया गया है।
मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और उदयपुर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती रैली, राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है और कदाचार को रोकती है। तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह दलाली गतिविधियों का शिकार न बनें या फर्जी प्रवेश का सहारा न लें। यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को नहीं सौंपने चाहिए और केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *