Bikaner Bikaner District Rajasthan

11 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन

श्री राम कला मंदिर संस्थान की ओर से तैयारियां तेज, सजीव प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
बीकानेर। श्री राम कला मंदिर संस्थान की ओर से नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर पार्क में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाली इस रामलीला के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। संस्थान से जुड़े गिरिराज जोशी ने बताया कि रामलीला मैदान में मंच निर्माण, विद्युत सज्जा, ध्वनि व्यवस्था और दर्शक दीर्घा तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, सभी कलाकारों की रिहर्सल भी अंतिम चरण में है। जोशी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला में विभिन्न पात्रों द्वारा शानदार और सजीव प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *