Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

रामदेवरा मेले में पैदल श्रद्धालुओं की सेवा करेगी शाकद्वीपीय ब्राह्मण सेवा समिति

रामदेवरा मेले में पैदल श्रद्धालुओं की सेवा करेगी शाकद्वीपीय ब्राह्मण सेवा समिति
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण बाबा रामदेव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक कालू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रामदेवरा मेले में आने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। समिति पिछले 35 वर्षों से लगातार सेवा कार्य कर रही है। इस वर्ष भी सेवा भाव के साथ पैदल यात्रियों के लिए मेडिकल सुविधा, चाय-नाश्ता एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। यह सेवा 10 सितंबर से गडियाला फांटा स्थित नंदनवन गौशाला के सामने से शुरू होकर हरि इच्छा तक संचालित की जाएगी। राजेंद्र कुमार सेवग ने बताया कि बैठक में सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में अशोक सेवग, कालू सिंह, नीरज भोजक, श्रीराम सेवग, कमल कुमार, सनक मारू, सुरेंद्र सेवग, सुंदर लाल चौधरी, भैराराम सोनी, महेश छींपा, मनीष, सीताराम प्रजापत, घनश्याम हर्ष, लक्ष्मण सेवग, करण राम गेदर, हरी गेदर, कैलाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *