Bikaner Bikaner District Rajasthan

भल्ला फाउण्डेशन ट्रस्ट बीकानेर द्वारा संचालित जल मंदिर के नवीनीकरण का हुआ लोकार्पण

भल्ला फाउण्डेशन ट्रस्ट बीकानेर द्वारा संचालित जल मंदिर के नवीनीकरण का हुआ लोकार्पण
रामदेवरा/ भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट, बीकानेर- रामदेवरा के तत्वावधान में रामदेवरा स्थित जल मंदिर के नवीनीकरण का लोकार्पण ग्राम पंचायत रामदेवरा के प्रशासक समन्दर सिंह तंवर ने किया। इस अवसर ग्राम विकास अधिकारी चौथा राम भील, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अनिल बिश्नोई , कोलकाता निवासी भामाशाह गोपाल दास डागा सहित अनेक महानुभाव उपस्थित हुए। महिलाओं की प्रेरणास्रोत कुसुम देवी डागा की स्मृति में उनके पति गोपाल दास डागा ने जल मंदिर का नवीनीकरण किया है। प्रारंभ में भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के व्यवस्थापक एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि जल मंदिर से हजारों-हजार भक्तों को शीतल जल उपलब्ध हो रहा है। संरक्षक एवं भामाशाह गोपाल दास डागा ने कहा कि जल मंदिर सुचारू तरीके से नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रशासक समन्दर सिंह तंवर ने कहा कि रामदेवरा के विकास में भामाशाहों एवं भल्ला फाउण्डेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव राजेन्द्र जोशी ने पद यात्रियों को शीतल पेय जल उपलब्ध करवाए जाने का भरोसा व्यक्त करते हुए मंदिर समिति एवं ग्राम पंचायत का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर खेताराम मेघवाल, पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, अम्बाराम,मुरलीमनोहर पुरोहित, शक्तिरतन रंगा, पन्नालाल सेठी , दयाल खत्री, गिरिराज रंगा सहित अनेक महानुभाव उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *