

मील का पत्थर साबित होगा राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ, पीएचडी चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जो कि एक राष्ट्रीय स्तर का औद्योगिक संगठन है के द्वारा उदयपुर में आयोजित किये जा रहे राजस्थान इंडस्ट्रियल ट्रेड एक्सपो-2026 आरआईजीईएक्स के द्वितीय संस्करण में सहयोगी संस्था के रूप में अपना सक्रिय योगदान एवं सहयोग प्रदान कर रहा है। इस औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन 20-21-22 मार्च को बी एन कॉलेज ग्राउंड, उदयपुर में होगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देशय राज्य के विभिन्न जिलों की एमएसएमई को इस एक्सपो के माध्यम से राज्य में नई बिज़नेस की संभावना, व्यापार, निवेश, नई तकनीक एवं नवाचारों से जोड़ने का है। उन्होंने यह भी बताया की इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार सृजन की सम्भावना है।
पीएचडी चौम्बर के क्षेत्रीय निदेशक आर के गुप्ता ने बताया की इस प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न जिलों एवं निकटवर्ती राज्यों से लगभग 250 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे और करीब 30 से 35 हजार के आने की सम्भावना है। गुप्ता ने बताया की एक्सपो के दौरान तकनिकी सत्र, निवेश संवाद होंगे जिनमें एमएसएमई, युवाओं, महिला एवं ग्रामीण उद्यमियों को विशेष लाभ मिलेगा।
