

12 जुलाई 2026 को आयोजित होगी प्री-पी.जी. परीक्षा
बीकानेर वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर की स्नातकोत्तर परिषद् की बैठक डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय की कार्यशीलता छात्र हित के लिए सर्वोपरि है एवं पाठ्यक्रम की समयावधि में पूर्णता विश्वविद्यालय का प्रमुख दायित्व है। व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण द्वारा कौशल केन्द्रीकरण हेतु अग्रसित है। राजेश कुमार धूड़िया ने विभिन्न एजेण्डों की जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष पी.जी. एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा 12 जुलाई, 2026 को प्री-पी.जी. परीक्षा (2025-26) आयोजित करवायी जाएगी।
