

17 जून को मनाया जाएगा कुलदेवी डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्सव, धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू
बीकानेर। नाल रोड़ स्थित कुलदेवी डेहरू माता मंदिर सार्वजनिक परिसर में 17 जून को कुलदेवी डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्सव (स्थापना दिवस) श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों एवं समिति सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समारोह में रामेश्वरानन्द जी महाराज का परम सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदेवी डेहरू माता मंदिर समिति के संरक्षक-सचिव श्री शंकरलाल पुरोहित करेंगे। आयोजन के तहत डेहरू माता का विशेष श्रृंगार एवं अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
