

अहिंसा और सत्य के मार्ग की आज महती आवश्यकता
बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 77 वी पुण्यतिथि शहीद दिवस पर गुरूवार को बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त कार्यक्रम प्रतिमा स्थल गांधी पार्क पर आयोजित हुआ। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि उपस्थित कांग्रेस जनों ने वैष्णव जन ते तेने कहिए, और रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धुन पर सामूहिक कीर्तन किया और
11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के रास्ते देश के दुश्मनों को खदेड़ा था आज उसी की महती आवश्यकता हो गई है इस देश में जिस तरह की अराजकता का माहौल है हम सभी को ये प्रण लेना चाहिए कि हम गांधी जी के बताए मार्ग का अनुसरण कर देश को मजबूती के साथ एकता प्रदान करने वाले विचारों और कार्यों को करे। गोविंदराम मेघवाल ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि गांधी के सिद्धांतों और कार्यशैली को अपनाकर देश की रक्षा करे और इस अखंड भारत के टूटने से बचाये।
इस मौके पर प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी, देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल पूनमचंद भांभू संगीलाल वर्मा, अंबाराम इनखिया, पन्नालाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महासचिव लेखराम धतरवाल, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, तोलाराम सियाग,शिवराज गोदारा, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सचिव रामनाथ आचार्य, हाजिर खान, मनोज चौधरी, सफी खान, चंद्रप्रकाश उर्फ मनु भाईजी, विकास रावत, महिला नेत्री वंदना गुप्ता, मोहम्मद आरिफ पंवार, एडवोकेट संजय गोयल आदि उपस्थित थे।
