Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्नातकोत्तर (पी.जी.) पाठ्यक्रम में चल रही प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न

स्नातकोत्तर (पी.जी.) पाठयक्रम में चल रही प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न
बीकानेर । राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर, वेटरनरी महाविद्यालय उदयपुर एवं पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर हेतु अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर (पी.जी.) पाठ्यक्रम हेतु प्रवेश प्रक्रिया रविवार को सम्पन्न हुई। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने काउंसलिंग के दौरान चल रही प्रक्रिया का अवलोकन किया। अधिष्ठाता प्रो. हेमन्त दाधीच ने बताया कि दो दिन से चल रही काउंसलिंग के माध्यम से तीनों महाविद्यालयों हेतु कुल 179 विद्यार्थियों को पी.जी. में अकादमिक सत्र 2024-25 हेतु प्रवेश दिया गया। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित 28 फरवरी तक काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये। अभ्यर्थियों को एन.टी.ए. द्वारा आयोजित आई.सी.ए.आर.-ए.आई.ई.ई.ए. (पी.जी.) में प्राप्त स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा हैा। अभ्यार्थियों के प्रमाण-पत्र जांच प्रक्रिया एवं शुल्क जमा प्रक्रिया को पूर्ण करके ही प्रवेश सुनिश्चित गए। काउंसलिंग बोर्ड में निदेशक पी.एम.ई. प्रो. उर्मिला पानू, परीक्षा नियन्त्रक प्रो. मनीषा माथुर, निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई भी शामिल रहे। विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. साकार पालेचा, डॉ. अशोक डांगी, डॉ. प्रमोद धतरवाल तथा उमाशंकर दुबें, विवेक सक्सेना, राजेन्द्र पारीक आदि कर्मचारियों के सहयोग से प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *