Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवानिवृत बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

सेवानिवृत बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर जिला उद्योग संघ के सभागार में सम्पन्न हुआ। एसबीआई के मुंबई में पदस्थापित मुख्य महाप्रबन्धक दिनेश कुमार पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में संपन्न अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास व एसबीआई के उपमहाप्रबन्धक अरबिन्द कुमार भट्ट, जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल पंचारिया ने की। राष्ट्रीय संरक्षक वाई के शर्मा-योगी, आर एल राव, राष्ट्रीय महासचिव आर के धूत, बीकानेर यूनिट अध्यक्ष भूदेव शर्मा, सचिव आर के शर्मा ने भी मंच साझा किया। सम्मलेन में मुख्य अतिथि दिनेश पुरोहित ने कहा कि बैंकों के विकास में सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान है। अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया। आर के शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *