Bikaner Bikaner District Rajasthan

2025-26 की आखिरी आर्मी भर्ती रैली 29 जनवरी से बीकानेर में

2025-26 की आखिरी आर्मी भर्ती रैली 29 जनवरी से बीकानेर में
बीकानेर वर्ष 2025-26 के लिए भर्ती क्षेत्र, राजस्थान की आखरी सेना भर्ती रैली सेना भर्ती कार्यालय, झुंझुनू द्वारा 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक बीकानेर के स्वामी केशवानंद कृषी विश्वविद्यालय स्टेडियम में राजस्थान के 05 जिलों, यानी बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और श्री गंगानगर के लियें आयोजित की जायेगी | कॉमन एंट्रेन्स एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से चुने गए उम्मीदवारों को इस रैली के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) कैटगरी के लिए कॉल अप जारी किए गए है | यह भर्ती रैली, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान और बीकानेर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही है और राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है | मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है | तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह किसी भी दलाल के बहकावे में न आए या धोखाधड़ी या अनुचित साधनों का सहारा न लें | यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को न सौपे, बल्कि जरी अधिसूचना के अनुसार, केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *