Bikaner Bikaner District Rajasthan

सप्त शक्ति कमान अलंकरण समारोह 9 जनवरी को

सप्त शक्ति कमान अलंकरण समारोह 9 जनवरी को
बीकानेर/जयपुर। राष्ट्र की सेवा में अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों एवं सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, विशिष्ट कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा को सम्मानित करने हेतु सप्त शक्ति कमान अलंकरण समारोह का आयोजन 09 जनवरी 2026 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान द्वारा की जाएगी। यह अलंकरण समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, चयनित यूनिटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमान यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, वेटरन अचीवर्स तथा सिविल प्रशासन के अधिकारियों को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *