

धूमधाम से मनाया जाएगा खाटू श्याम जी का प्रकटोत्सव
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम मंदिर में आगामी 1 नवम्बर (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर श्री श्याम बाबा का प्रगटोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रन्यास के अध्यक्ष श्री के. के. शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ओम जिंदल ने बताया कि इस बार बाबा के प्रगटोत्सव की तैयारियां पिछले वर्षों की अपेक्षा और भी भव्य की जा रही हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। पुजारी चेतन शर्मा एवं किशन जोशी द्वारा दिल्ली से मंगाए गए विशेष फूलों से बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा।
