

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
बीकानेर। 21 वीं अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समारोहपूर्वक समापन हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सेठ जी. एल. बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज ने भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर को 27 रनो के अतर से हराया। इस प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डीपीई डॉ जितेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से ऑब्जर्वर के रूप में अमरजीत अठवाल एवं कुलवंत सिंह संधू को मौजूद रहे। बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधायक जयदीप बिहाणी, महासचिव हिमांशु बिहाणी, महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव नीरज बिहाणी, निदेशक राजेंद्र राठी, शैक्षिक निदेशक डॉ.कविता चौधरी,प्राचार्य डॉ. वरुण महेश्वरी, उप प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी।
