

पीबीएम अस्पताल में 2 करोड़ की लागत से बनेगा संभाग का पहला स्पाइन इंजरी सेंटर
बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग को नया आयाम देने के लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस राशि से अस्पताल में संभाग का पहला स्पाइन इंजरी सेंटर विकसित किया जाएगा, जो रीढ़ की हड्डी से संबंधित चोटों के उपचार में मील का पत्थर साबित होगा। इस सेंटर के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. कपिल पारीक को नियुक्त किया गया है। जो इस सेंटर को ज़मीनी हक़ीक़त बनाने के लिए प्रिंसिपल डॉक्टर गुंजन सोनी और राज्य सरकार के आदेशानुसार जनवरी 2024 से प्रयासरत रहे है।
