Bikaner District Rajasthan

नेमचंद गहलोत के निधन से साहित्य क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

image description

नेमचंद गहलोत के निधन से साहित्य क्षेत्र में अपूरणीय क्षति
बीकानेर। राष्ट्रीय कवि चौपाल के संस्थापक-वरिष्ठ साहित्यकार एवं उद्योगपति नेमचंद के निधन से साहित्य जगत एवं अन्य क्षेत्रों में शोक व्याप्त हो गया। पिछले कुछ दिनों से कीर्तिशेष नेमचंद अस्वस्थ थे। आज उनका निधन हो गया और उनकी अंतिम यात्रा गंगाशहर रोड स्थित उनके निवास स्थान करणी-कृपा से से रवाना होकर उनकी पैतृक कल्याण भूमि सुजानदेसर पहुंची। शव यात्रा में शोककुल साहित्यकार नंदकिशोर सोलंकी, कमल रंगा, जाकिर अदीब, बुनियाद हुसैन, गिरिराज पारीक, लीलाधर सोनी, बाबूलाल छंगाणी, गंगाबिशन बिश्नोई, महावीर सांखला, महावीर सांखला, डॉ. जी.सी. जैन, डॉ. तुलसीराम मोदी, नरेंद्र सयानी, रमजान अब्बासी, राजाराम स्वर्णकार सहित सभी ने निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उन्हें अपने भावांजलि एवं श्रद्धांजली अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *