Bikaner Bikaner District Rajasthan

15 प्रतिमाओं की अंजनशलाका प्रतिष्ठा

15 प्रतिमाओं की अंजनशलाका प्रतिष्ठा
बीकानेर। खरतरगच्छाधिपति, आचार्यश्री श्री जिनमणिप्रभ सूरिश्वरजी महाराज, गणिवर्य मयंक प्रभ सागर, मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बालमुनि मीत प्रभ सागर, पार्श्वचन्द्र की वयोवृद्ध साध्वी पदम प्रभा व सुव्रताश्रीजी, खरतरगच्छ संघ के साध्वी दीपमाला व शंखनिधि,श्रावक-श्राविकाओं के चतुर्विद संघ की साक्षी में रविवार को गंगाशहर के 177 वर्ष प्राचीन श्री सांवलिया पार्श्वनाथ जिनालय (गोल मंदिर में) में 15 प्रतिमाओं की अंजन शलाका प्रतिष्ठा हुई। भगवान श्री पार्श्वनाथ मंदिर जीर्णोंद्धार ट्रस्ट, फौजराज बांठिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट, बीकानेर के तत्वावधान में मंदिर निर्माण तथा पंचाह्न्कि जिन भक्ति महोत्सव आयोजित किया गया। प्रतिष्ठा के बाद शाही करबा और फले चंदडी, तथा अष्टोतरी शांति स्नात्र महा पूजन हुआ। इस मौके पर बुलाकी दास कल्ला, नथमल पुरोहितआदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *