

शिविर का समापन
बीकानेर। बिनानी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक घनश्याम सिंह बिट्टू उपस्थित थे। डॉ. रामकुमार व्यास ने जीवन की सीख शीर्षक पर कविता पाठ किया। डॉ. अरूणा आचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर कोई कार्यक्रम न होकर स्वयं सेविकाओं को देश के प्रति सजग करने की एक प्रक्रिया है जो विभिन्न गतिविधियों के द्वारा इस शिविर में सिखायी जाती है।
