Bikaner Bikaner District Rajasthan

कई घंटो से हाईटेंशन तारो पर झूल रहा युवक का शव, ग्रामीणों में रोष

कई घंटो से हाईटेंशन तारो पर झूल रहा युवक का शव, ग्रामीणों में रोष
बीकानेर। लूणकरणसर के साबनिया गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे जमीन पर लटक रहें तारों के कारण एक किसान पुत्र अकाल मौत का शिकार हो गया है। 11 हजार केवी के झूलते तार भूमि से मात्र डेढ़ फुट ऊंचे है। यहां से गुजर रहा हंसराज मेघवाल इन तारों की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत का शिकार हो गया। मृतक के परिजन व ग्रामीण सुबह से घटनास्थल पर धरना लगाकर बैठे है। धरने पर क्षेत्र के नेता विक्रम स्वामी, प्रभुदयाल सारस्वत, सुभाष सियाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। 20 घंटे बाद भी शव तारों पर ही झूल रहा है और ग्रामीणों में आक्रोश भर गया है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए किसी सक्षम अधिकारी के वार्ता के लिए भी नहीं आने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को संवेदनहीन बताया। ग्रामीण एक स्वर में परिवार को न्याय देने की मांग कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *