

रामकथा अमृतोत्सव में मनाया गया भगवान श्रीराम और हनुमानजी का जन्मोत्सव
बीकानेर। सीताराम भवन में आयोजित श्री रामकथा अमृतोत्सव के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सचेतन झांकियों, भक्तिगीतों, नृत्य प्रस्तुतियों तथा “जय श्रीराम-जय जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रामनाम जप कर धर्म लाभ प्राप्त किया। सोमानी परिवार की ओर से आयोजित कथा में भगवान श्रीराम के साथ उनके परम भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव भी उल्लासपूर्वक मनाया गया। कथावाचक पंडित पुरुषोतमजी व्यास ने भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी के प्राकट्य और उनके आदर्शों का स्मरण करवाते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, त्याग एवं मर्यादा का संदेश दिया।
