

संगीतमय सतरह भेदी पूजा के साथ विभिन्न जिनालयों में चढ़ाई जाएगी नई ध्वजा
बीकानेर। पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन भांडाशाह जैन मंदिर में 12 अक्टूबर को वार्षिक ध्वजा उत्सव मनाया जाएगा। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से सकल श्री संघ के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में संगीतमय सतरह भेदी पूजा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। हरीश नाहटा ने बताया कि उत्सव के तहत मंदिर के मूलनायक एवं जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर भगवान सुमतिनाथ की सतरह भेदी पूजा सुबह 9 बजे शुरू होगी। पूजा के पश्चात भांडाशाह जिनालय के विभिन्न मंदिरों में नई ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इसके बाद साधर्मिक भक्ति का आयोजन होगा।
