

अग्रवाल समाज का स्नेह मिलन समारोह 26 जनवरी को
बीकानेर। अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर की ओर से गणतंत्र दिवस पर अग्रसर का विमोचन एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना, शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित रहेगा। समारोह की अध्यक्षता प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, कुलगुरु, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, अजमेर करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण अग्रवाल रंगवाले, उद्योगपति एवं डॉ. मोहित बंसल, वरिष्ठ चिकित्सक समारोह में आयेंगे। समारोह में समिति की वार्षिक पत्रिका अग्रसर 2024-25 का विमोचन किया जाएगा।
