Bikaner Bikaner District Rajasthan

गुरुजनों को गुरु वंदन सम्मान से किया सम्मानित

गुरुजनों को गुरु वंदन सम्मान से किया सम्मानित
बीकानेर। हनुमानगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय की ओर से गुरु वंदन सम्मान समारोह बीकानेर स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक जेठानंद व्यास, डाँ रामगोपाल शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्र कुमार शर्मा सीडीईओ, विजय शंकर आचार्य, ओमप्रकाश सारस्वत का श्री गुरु गोविंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, सरपंच जगतार सिंह, रजिस्ट्रार प्रोफेसर आशुतोष दीक्षित, रवि प्रताप सिंह आदि ने बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों सहित करीब 300 से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाओं का गुरु वंदन सम्मान समारोह में सम्मान किया गया।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है एसकेडी,
गुरु वदंन सम्मान समारोह जैसा आयोजन एसकेडी यूनिवर्सिटी के द्वारा बीकानेर में किया जा रहा है यह बहुत ही अनुकरणीय प्रयास है! विश्वविद्यालय से डॉक्टर और इंजीनियर तैयार हो रहे हैं राष्ट्र और समाज का विकास हम पर निर्भर है यहां की संस्कृति एवं संस्कार कहीं और देखने को नहीं मिलेंगे!
श्री गुरू गोविंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि यह सम्मान समारोह आयोजन उन शिक्षकों के लिए है जो स्वयं चिराग के रूप में जलकर बच्चों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं जिनके स्वयं कोई निजी कार्यक्रम नहीं होता जो बच्चों की सफलता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं उन गुरुजनों का सम्मान करने के लिए हमारा यह छोटा सा प्रयास है गुरु शिष्य के इस जुड़ाव की परंपरा को हम सार्थक कर पाए इसके लिए हमारा छोटा सा प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *