

साउथ कोरिया में आयोजित नेचर आर्ट क्यूब प्रदर्शनी में सुथार की कलाकृति प्रदर्शित
बीकानेर। साउथ कोरिया के GONGIU शहर मे Korean Nature Artists’ Association-YATOO द्वारा आयोजित ग्यूमगांग नेचर आर्ट बिनाले प्रोग्राम में बीकानेर के कलाकार श्यामसुंदर सुथार द्वारा रचित कलाकृति का चयन हुआ, जिसको वहां की कला दीर्घा मे प्रदर्शित किया गया। इस कलाकृति द्वारा श्यामसुंदर सुथार ने बताया की मनुष्य और प्रकृति का तालमेल ही जीवन को सुन्दर बना सकता है। इस कलाकृति को वुड और रेजिन के साथ विभिन्न रंगो का इस्तेमाल करके बनाया गया है। सुथार ने अपनी इस कलाकृति को Cube of Nature नाम दिया। नेचर आर्ट क्यूब प्रदर्शनी में 36 देशों के 212 कलाकारों द्वारा कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं।
