Bikaner Bikaner District Rajasthan

पहली बार दुर्लभ लीवर बीमारी का सफल इलाज

पहली बार दुर्लभ लिवर बीमारी का सफल इलाज
राजस्थान में पहला ऐसा सफल इलाज, दुनिया की दुर्लभतम जन्मजात बीमारियों में से एक, अब तक दुनियाभर में 15-20 और भारत में केवल 2-3 केस रिपोर्ट
जयपुर/बीकानेर। इटर्नल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक दिन के नवजात शिशु की जान बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह बच्चा कॉनजेनिटल हेपेटिक आर्टेरियोवीनस मालफॉर्मेशन (एचएवीएम) नामक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात बीमारी से पीड़ित था। यह राजस्थान का पहला सफल इलाज है। दुनियाभर में अब तक केवल 15-20 और भारत में 2-3 केस ही रिपोर्ट हुए है। डॉ. अनुराग गुप्ता मुख्य इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने डॉ. ऋचा वैष्णव (गायनोकोलॉजी एवं ऑब्सटेट्रिक्स), डॉ. राजकुमार गोयल (पीडियाट्रिक्स एवं नियोनेटोलॉजी) और अन्य समर्पित टीम सदस्यों के साथ मिलकर इस कार्य को किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *