

छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के महिला छात्रावास में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉ. सुमित्रा चारण के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार पुरोहित व अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डॉ. अर्पिता गुप्ता की उपस्थिती में छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने इस बात की प्रतिज्ञा ली कि सभी एकजुट होकर समुदाय, परिवार, दोस्त व स्वंय को नशा मुक्त रखेगी। इस अवसर पर प्राचार्य ने नशा मुक्त भारत – सशक्त भारत की बात कहीं व महिलाऐं परिवार की धुरी है अतः इस अभियान में उनकी भूमिका सर्वोपरि है। कार्यक्रम का संचालन डा. विन्दु भसीन ने किया व इस अवसर पर डा. साधना भंडारी उपस्थित रहीं।
