Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं विद्यार्थी

राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं विद्यार्थी
पीएमश्री राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव आयोजित
बीकानेर। पीएमश्री सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव गुरुवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो का अध्ययन राष्ट्र और समाज के निर्माण के लिए होना चाहिए। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ अन्य गतिविधियों और खेलकूद मे भी आगे रहना चाहिए। उन्होंने माता-पिता के साथ गुरूजनो का आज्ञाकारी बनने का आह्वान किया। विधायक श्री व्यास ने अभिभावकों और एसडीएमसी के सदस्यों की उपस्थिति में श्रेष्ठ विद्यार्थियों, दानदाताओं एवं सहयोगी शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए बच्चे बगैर किसी दबाव के तैयारी करें तथा अच्छे अंक हासिल करें।
प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन रखते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर रूप से शैक्षिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों मे आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी ने किया। सांस्कृतिक प्रभारी हिमानी शर्मा और ममता पालीवाल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में एसडीएमसी के सदस्य बृजमोहन आचार्य और अशोक जोशी मौजूद रहे। इस दौरान महेन्द्र मोहता, रतनलाल पंवार, गणेश खत्री, गिरिराज दाधीच, पवन मितल, खुर्शीद उस्ता,सदीक अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *