

विद्यार्थियों ने पानी बचाओ और खेजड़ी बचाओ का दिया संदेश
बीकानेर। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क ड्राइंग एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आरती राठौड़ ने बताया कि पलाना गांव स्थित पर्यावरण बचाओ तथा जल संरक्षण थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पानी बचाओ तथा खेजड़ी बचाओ थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लक्ष्मण सिंह सिसोदिया ने बताया कि करण सिंह सिसोदिया, पंकज सोनी, वर्षा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी से सम्मानित किया एवं अन्य प्रतिभागियों को गिफ्ट्स दिए गए। कार्यक्रम में मुस्कान चौहान, जय सिंह चौहान, नीरज शर्मा की सहभागिता रही।
