

सीए फाइनल, इंटर व फाउंडेशन में बीकानेर के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बीकानेर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सितम्बर 2025 की सीए फाइनल, इंटरमीडिएट एवं फाउंडेशन परीक्षाओं का परिणाम दिनांक 03 नवम्बर 2025 को घोषित किया गया। बीकानेर परीक्षा केंद्र से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया। बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए हेतराम पुनिया ने जानकारी दी कि तीनों स्तरों पर बीकानेर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
बीकानेर से शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
सीए फाइनल कोर्स मुस्कान राठी – 600 में से 401 अंक, प्रथम स्थान, नारायण तोशनिवाल – 379 अंक, द्वितीय स्थान, मुस्कान जोशी – 372 अंक, तृतीय स्थान, सिद्धार्थ कोचर – 356 अंक, चतुर्थ स्थान, आयुष राठी – 343 अंक, पंचम स्थान, सीए इंटरमीडिएट कोर्स खुशाहली शर्मा – 600 में से 407 अंक, प्रथम स्थान, गौरव स्वामी – 403 अंक, द्वितीय स्थान, सोहम सुराणा – 395 अंक, तृतीय स्थान, परी लाहोटी – 375 अंक, चतुर्थ स्थान, वर्चिता अग्रवाल – 373 अंक, पंचम स्थानसीए फाउंडेशन कोर्स अभिषेक सेठिया – 400 में से 281 अंक, प्रथम स्थान, अरिहंत राखेचा – 278 अंक, द्वितीय स्थान, महक सेठिया – 273 अंक, तृतीय स्थान, सीए फाइनल परीक्षा में बीकानेर शहर से कुल 213 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 57 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 337 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 93 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 361 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 84 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
