Bikaner Bikaner District Rajasthan

देश का भविष्य हैं विद्यार्थी, स्कूलों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी

देश का भविष्य हैं विद्यार्थी, स्कूलों में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी
बीकानेर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि विद्यार्थी, देश के भविष्य हैं। इन्हें पढ़ाई के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं मिलें, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक व्यास ने मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सुजानदेसर में विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर, टेबल, प्रिंटर सहित विभिन्न आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के कार्यक्रम से वर्चुअल मोड पर जुड़ते हुए संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सुविधाओं के विकास में भामाशाहों का सहयोग भी लिया जा रहा है इसी श्रृंखला में विधायक निधि से 2.34 लाख रुपए व्यय करते हुए सुजानदेसर के विद्यालय में कम्प्यूटर मय टेबल-कुर्सी, प्रिंटर, अलमारी सहित कार्यालय प्रयोजन के लिए टेबल-कुर्सियां मुहैया करवाई गई हैं। इससे सरकारी कार्यों के सम्पादन में और अधिक गति आएगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्गाशंकर व्यास थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर सरकारी स्कूलों की सुविधाओं में आमूलचूल सुधार हुआ है। विद्यार्थी इनका लाभ उठाएं और अच्छे भविष्य के लिए पूर्ण मनायोग से अध्ययन करें।
इस दौरान प्रेम गहलोत, प्रधानाचार्य दीपक मिश्रा, विनिता जैन प्रधानाचार्य, शिव कुमार गहलोत सहित एसडीएमसी सदस्य, विद्यालय स्टाफ, विद्यालय विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *