

कषाय मुक्त जीवन जीने की करें साधना
बीकानेर। तपो मूर्ति उग्र विहारी मुनि श्री कमलकुमार का शुक्रवार को रांगड़ी चौक स्थित लाल कोठी के प्रांगण में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुनिश्री कमल कुमार ने श्रावक-श्राविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तम जीवन जीने के लिए कषाय से मुक्त होना जरूरी है। क्रोध, मान, माया और लोभ ने व्यक्ति के जीवन को बिगाड़ दिया है। ’कषाय मुक्त आदमी का सुखी रहता है परिवार, उसका बढ़ता है व्यापार, होता है बेड़ा पार्य अगर आप से तपस्या नहीं होती है लेकिन आपने कषाय पर विजय प्राप्त करली है तो ये बहुत बड़ी साधना है। जिन्हें गुस्सा आता है उससे परिवार ही नहीं संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति नाराज रहता है।
