

स्थानीय संघ बीकानेर का राज्य संगठन आयुक्त ने किया निरीक्षण, गतिविधियों की सराहना
बीकानेर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राजस्थान राज्य मुख्यालय जयपुर से राज्य संगठन आयुक्त पूर्ण सिंह शेखावत ने स्थानीय संघ बीकानेर का निरीक्षण कर स्काउट-गाइड गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान शेखावत ने संघ के भवन एवं भूमि का अवलोकन किया तथा विभिन्न पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन की वर्तमान गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर देवानंद पुरोहित, भुवनेश्वर साध, केसरी चंद सुथार, डॉ. उमाकांत गुप्त, घनश्याम स्वामी, जसवंत सिंह राजपुरोहित, रामजस लिखाला, रवि कुमार, हर्षित स्वामी, श्रीवल्लभ पुरोहित, पी.के. मित्तल, सुरेंद्र कुमार विजय, प्रभु दयाल गहलोत, बनवारी छींपा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बीकानेर में संचालित स्काउट-गाइड गतिविधियों की जानकारी साझा की।
राज्य संगठन आयुक्त पूर्ण सिंह शेखावत ने स्थानीय संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों और युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भाव विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने संगठन के विस्तार हेतु कोष संग्रह करने तथा अधिक से अधिक विद्यालयों से संपर्क स्थापित कर नए सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय संघ बीकानेर भविष्य में भी स्काउट-गाइड गतिविधियों को और सशक्त बनाकर समाज में सकारात्मक योगदान देता रहेगा।
