

नेत्र चिकित्सा शिविर 2 अगस्त को
बीकानेर। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति , श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी तथा आचार्य नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय, गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान मे 2 अगस्त शनिवार को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन महर्षि दयानन्द मार्ग ,पुरानी जेल रोड़ पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी भगवतीप्रसाद सोनी ने बताया कि शिविर मे प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष जोशी (सर्जन)अपने दल के साथ सेवाएं देंगे। शंकरलाल सोनी ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक रहेगा। शिविर में नेत्र जाँच और भर्ती 2 अगस्त को होंगी।
