

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जॉन 1-बी बीकानेर महिला प्रकोष्ठ की वर्ष 2026-28 के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं मुकेश रामपुरा के अनुमोदन से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य ने कहा कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने के साथ महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प
