Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेल प्रशासकों का सम्मान

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेल प्रशासकों का सम्मान
बीकानेर। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान खेल जगत के दो वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित खेल प्रशासकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह तथा राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव देवनारायण गुर्जर का पारंपरिक स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। दीपांशु कुमार, राज व्यास एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने दोनों खेल प्रशासकों के खेल विकास में दिए गए योगदान की सराहना की। सम्मान समारोह में खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दोनों खेल प्रशासकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और समर्पण ने प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *