Bikaner Bikaner District Rajasthan

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन हुई रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन हुई रवाना
बीकानेर। देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या, वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश यात्रा के लिए सोमवार को बीकानेर एवं चूरू जिले के 452 यात्रियों ने प्रस्थान किया। कार्यक्रम में श्रीमती सुमन छाजेड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने यात्रा की अवधि और इस दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में बताया। यात्रियों के टिकट बनाने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निरीक्षक सोनिया रंगा के निर्देशन में वरिष्ठ सहायक महेश शर्मा, किशोर कुमार, राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य, रितेश श्रीमाली, अभिषेक श्रीमाली, कल्पेश एवं विभिन्न विभागों के अनुरक्षकों द्वारा की गई। ट्रेन में चिकित्सा विभाग के दो नर्सिंग कर्मी एवं एक चिकित्सक का दल भी रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *