Bikaner Bikaner District Rajasthan

राम जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार व पूजा 

राम जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार व पूजा 
बीकानेर। विश्वकर्मा गेट के बाहर राम मंदिर परिसर में रविवार को भगवान राम का जन्मोत्सव अभिषेक, विशेष श्रृंगार व आरती के साथ मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव के समय व शाम आरती के वक्त  श्रद्धालुओं की भीड उमड पड़ी। मंदिर के बाहर मेले का सा माहौल था। भगवान श्री राम जन्मोत्सव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मार्कण्डेयर नगर की अम्बेडकर शाखा व बीकानेर महानगर, लक्ष्मीनाथ नगर की परमहंस संयुक्त विद्यार्थी शाखा के स्वयं सेवकों की सहभागिता रही।
मंदिर के संस्थापक पवन पुरोहित ने बताया कि भगवान श्रीराम, सीता, व लक्ष्मण की आदमकद व दास मुद्रा में हनुमानजी, का पंचामृत से अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में देवी दुर्गा व भगवान श्रीकृष्ण, तथा भगवान महादेव के निज मंदिर व बाहर  विशेष श्रृंगार तथा मंदिर में सजावट की गई।  नवमी पर  रविवार को कन्या पूजन कर उन्हें फल, श्रृंगार सामग्री व उपहार प्रदान किए गए। स्वयं सेवक संघ के सदस्यो मंदिर ने  राम की स्तुति व वंदना की स्तुति ’’ भय प्रकट कृपाल दीन दयाला’’, श्री राम चन्द्र कृपालु भजन मन’’ ,’’ राम रामेति रामेति रहम रामे मनोरमे’ लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्र रघुवंशनाथम्’’के आदि स्तुतियों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा श्रीराम जय राम जय जय राम’’ आदि नारे लगाकर मंदिर के वातावरण को पूर्ण राम की भक्ति मय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *