Bikaner Bikaner District Rajasthan

सोलर प्लेटों से पर्यावरण को होगा भारी नुकसान

पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना जारी रहा
बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति का धरना आज रविवार को 213वें दिन भी जारी रहा। धरने पर आये आईआईटीयन सागर धारा ने कहा कि सोलर प्लेटों की वजह से अगले दो चार सालों में पर्यावरण का भारी नुकसान होगा जिसकी भरपाई होना बहुत ही मुश्किल है। सागर धारा धरने पर अपनी बात रखने के बाद पर्यावरणविद सज्जन कुमार बेनीवाल व पर्यावरण संघर्ष समिति के संयोजक रामगोपाल बिशनोई के साथ खेजड़ला रोही-नोखा दईया, भानीपुरा,जयमलसर आदि गाँवों की रोही का जहाँ सोलर प्लान्ट लगे हैं भ्रमण कर प्रकृति व पर्यावरण के नुकसान का जायजा लिया। इस भ्रमण के दौरानइनके साथ किशनाराम गोदारा, हरिराम खीचड़, रामप्रताप वर्मा, अरूण वैध,इंजि. ओम प्रकाश बिशनोई,रामदेव मेघवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *