

सूर्य कैलेंडर व संदेश लिखे थैले कल होंगे वितरित
बीकानेर। 25 जनवरी को शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के वार्षिक पर्व सूर्य सप्तमी को निकलनी वाली भगवान सूर्य नारायण की रथ यात्रा के दौराण नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चौरिटेबल ट्रस्ट, गंगादास सेवग मेमोरियल ट्रस्ट व मारवाड़ी गूप्र द्वारा सुर्य भगवान वार्षिक कैलेंडर व संदेश लिखे प्लास्टिक् मुक्त थैले वितरण होगे। संयोजक तरुण भोजक ने बताया कि कैलेण्डर व थैलों का विमोचन राजेश शर्मा व ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने किया। शर्मा ने कहाँ सूर्य भगवान के वार्षिक कैलेंडर से वर्ष भर की जानकारी उपलब्ध है। सेवग ने कहाँ की संस्था समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमो के माध्यम से सेवा श्रम कार्य कर रही है।
