Bikaner Bikaner District Rajasthan

डीजीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सियाग

डीजीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सियाग
बीकानेर। पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने एनएसयूआई सीकर के जिलाध्यक्ष को परेशान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पार्टी विधायकों के साथ पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) यू आर साहू के कक्ष के बाहर धरना दिया, जिसमें बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 19 अप्रेल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया सीकर दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने पर पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को पुलिस गिरफ्तार कर परेशान कर रही है। सियाग ने बताया कि कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डोटासरा व जुली के नेतृत्व में डीजीपी से मिलने गया था, डीजीपी से वार्ता के बाद उनके कक्ष के बाहर लगभग 20 विधायकों के साथ जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी धरने पर बैठ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *