

खेजड़ी संरक्षण को लेकर धरना जारी, पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चिंता
बीकानेर। मरुस्थलीय क्षेत्रों में खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण को लेकर पर्यावरण प्रेमियों का आंदोलन लगातार जारी है। पर्यावरण संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहा धरना सोमवार को 310वें दिन भी जारी रहा, वहीं नोखा दईया में समिति का धरना 675वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने के दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने खेजड़ी सहित अन्य वनस्पतियों के संरक्षण की मांग उठाते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। धरने पर बैठे पन्नाराम सियाग ने कहा कि मरुस्थल में खेजड़ी एवं अन्य वनस्पतियों के लगातार विनाश से वन्यजीवों और पशुधन का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार एवं समाज दोनों को गंभीरता से प्रयास करने होंगे। धरने में हरिराम खीचड़, शिवदान मेघवाल, परताराम चौधरी, सुगनाराम चौधरी, शान्तिलाल सेठिया, हनुमान महिया, गोपीचन्द धायल, अर्जुनराम भादू, रामलाल सियाग, पूनमराम रिख, हेतराम गोदारा, एलडी मगरा, हुसैन हिन्दुस्तानी एवं लाधुराम गोदारा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
