

नोखा विधानसभा से हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरुआत
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज नोखा विधानसभा में डूडी हाउस कांग्रेस कार्यालय से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने की, वहीं मुख्य अतिथि नोखा विधानसभा कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय मेघवाल रहे। मुरली गोदारा ने बताया कि प्रभारी संजय मेघवाल का स्वागत वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपाराम चैधरी ने साफा एवं माला पहनाकर किया। जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि आज इस अभियान की शुरुआत नोखा ब्लॉक से हुई है, जिसे जल्द ही मंडल, नगर और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। घर-घर जाकर जनसमर्थन जुटाना हमारी प्राथमिकता है। लोकतंत्र हर वोट की ताकत पर टिका है, और आज वही खतरे में है। कुछ समुदायों को निशाना बनाकर वास्तविक मतदाताओं को वंचित किया जा रहा है।
