Bikaner Bikaner District Rajasthan

सियाग ने जली फसल वाले खेतों का लिया जायजा

सियाग ने जली फसल वाले खेतों का लिया जायजा
बीकानेर। बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से बज्जू तहसील के काफी खेतों में जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई इसी पर संज्ञान लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग बज्जू के उन खेतों का जायजा लेने अपनी टीम के साथ पहुंचे।उन्होंने सर्वप्रथम चक 02 सी डब्लू बी के किसान गोपीराम बिश्नोई के खेत में जाकर देखा फिर क्रमवार विभिन्न किसानों के खेतों में जाकर उनका जायजा लिया।ततपश्चात जिला कलेक्टर और सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट बताकर मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की गलती को किसान क्यों भोगे।विधुत तारों की स्पार्किंग से किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है,जिसका सर्वे करवाकर न्यायपूर्ण मुआवजा राशि किसानों को देने की मांग की। सियाग के साथ जिला कार्यकारिणी के श्रीकृष्ण गोदारा, सांवरलाल भादू सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *