

सियाग ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सुरपुरा ग्रामवासी नागरिकों ने बिजली सप्लाई नहीं होने की समस्या से परेशान किसानों ने भामटसर जीएसएस से सुरपुरा जीएसएस को अलग से ट्रांसफार्मर लगाकर विधुत लाइन जोड़ने के लिए जेवीवीएनएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय किसान बिजली सप्लाई नहीं होने से भयंकर परेशानी का सामना करने को मजबूर हो रहे है,पीने के पानी से लेकर किसानों को खेती करने से भी वंचित रहना पड़ रहा है। सियाग ने अतिरिक्त मुख्यअभियंता से कहा कि भामटसर से सुरपुरा तक की विधुत लाइन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, केवल आधा किलोमीटर लिंक लाइन बची हुई है,जिसका कार्य पिछले 15-20 दिनों से रुका हुआ है। सियाग ने कहा कि सात दिवस में कार्य पूर्ण करवाकर विधुत सप्लाई चालू करे।
