Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वर्ण एवं रत्न जड़ित आभूषणों से हुआ श्री लालेश्वर महादेव का श्रृंगार

स्वर्ण एवं रत्न जड़ित आभूषणों से हुआ श्री लालेश्वर महादेव का श्रृंगार
बीकानेर। शिवबाड़ी में वार्षिक मेला श्रावण शुक्ला दशमी सोमवार को हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी में पंचमुखी श्रीलालेश्वर का स्वर्ण एवं रत्न जड़ित आभूषणों भव्य श्रृंगार किया गया। मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि वार्षिक मेले के अवसर पर स्वामी विमर्शानंदगिरि, मुख्य पुजारी श्यामसुंदर पारीक, पं. गणेश मिश्रा, पं. नंदकिशोर द्विवेदी, भक्तों द्वारा इन आभूषणों द्वारा लालेश्वर का दिव्य स्वर्ण आभुषणों से श्रृंगार किया गया तथा सद्योजात एवं पंचायतन शिवालय का भी भव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार में भवानी शंकर व्यास, हरीशचंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, देवेश सुथार, उमाशंकर सोनी, मनीष सोनी, मनीष शर्मा, नितिन सक्सेना, अनुज व्यास, मोहित अग्रवाल, रामदयान राजपुरोहित, स्वप्निल तिवारी, श्यामसुंदर तिवारी, मंथन, अखिलेश, रामनिवास, तरूण सिंह, लक्ष्मण, अंकित दुजारी, गौरव, लक्की आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *